राजनीतिराज्य

बिहार प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी हो जातिगत जनगणना, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी हो,. अहीर रेजिमेंट की स्थापना हो, बी पी मंडल,मुलायम सिंह यादव,शरद यादव को भारत रत्न की उपाधि दे केंद्र सरकार, गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करे…माधव लाल यादव

रायपुर। सैंडिस कम्पाउंड भागलपुर,बिहार में यादव महासम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह चेयरमैन ओबीसी दिल्ली, श्रीजगदीश यादव जी, राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संदीप तिजारा जी, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी युवा अध्यक्ष रामाशीष यादव जी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा लाल सिंह यादव जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिल्ली बी एस यादव जी,

उत्तम दास प्रदेश अध्यक्ष ओडिसा, चितरंजन कंसा ओडिसा, दिनेश यादव युवा अध्यक्ष राजस्थान, अनिल कुमार यादव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड, अंजनी रंजन प्रदेश महिला अध्यक्ष बिहार, यादवेंदुरणधीर प्रदेश युवा अध्यक्ष बिहार, माधव लाल यादव प्रदेश अध्यक्ष छतीसगढ़, गोवर्धन यादव छतीसगढ़, पूर्व सांसद  जनार्दन यादव पवन यादव विधायक, डॉ एन के यादव सदस्य बिहार विधान परिषद, जयप्रकाश यादव विधायक, डॉ पी के यादव चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार, डॉ पंकज यादव डॉ अजय कुमार भारती, डॉ वी सी यादव मानस कुमार यादव प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष ओडिसा,

मनोज यादव विधायक,-भोजपुरी सुपर स्टार टुनटुन यादव डॉ वीणा यादव पूर्व महापौर भागलपुर आरती यादव पूर्व डिप्टी चेयरमैन भागलपुर, राजुरंजना, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महिला भागलपुर, अशाचन्द्रा यादव जिला महिला अध्यक्ष मुंगेर ,बंटी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेश कुमार मंटू यादव प्रदेश महासचिव, उमेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मुरलीमनोहर यादव प्रदेश महासचिव,32 जिलों के जिला अध्यक्ष महिला अध्यक्ष युवा अध्यक्ष सहित सैंडिस कम्पाउंड में लगभग 25 हजार यदुवंशी नर नारी उपस्थित रहे, सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ई अजय कुमार यादव ने किया, आगत अथितियों का स्वागत जिला अध्यक्ष ई सुभाषचंद्र यादव ने किया, इस अवसर पर बिहार इकाई संगठन द्वारा राज्यकार्यकरिणी से पारित प्रस्ताव को राष्ट्रीय महासचिव श्यामनंदन कुमार यादव ने रखा जिसे ध्वनि मत से महासम्मेलन में उपस्थित हजारों यदुवंशियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया, ।

आगत अथितियों को शॉल, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, मुख्यातिथि जगदीश यादव ने महासभा के विस्तृत इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में आपके ताकत के बदौलत केंद्र में यादव प्रधानमंत्री बनाना है, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, शिक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार करना और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है,

बिहार सरकार और केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण माँग किया गया है, अहीर रेजिमेंट का गठन, स्व बीपी मण्डल जी, स्व मुलायम सिंह यादव जी एवं स्व शरद यादव जी को भारत रत्न देने की माँग महासम्मेलन द्वारा किया गया है, मृत्युभोज पर रोक लगाने की माँग बिहार सरकार से किया गया है साथ ही भागलपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व महेंद्र गोप, महिला स्वतंत्रता सेनानी जिरावतिया देवी यादव की आदमकद प्रतिमा भागलपुर में लगाने की माँग बिहार सरकार से की गई,।

दहेज मुक्त विवाह करने वाले यादव परिवार को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की बात वक्ताओं ने रखा, संगठन का कोष संचालन के लिए बैंक खाता खोलने की माँग रखी गई। बिहार में लगभग 30बर्षों के बाद महासभा की ओर से इतनी बड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें पूरे बिहार से प्रतिनिधि शामिल हुए।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल यादव ने कहा कि बिहार राज्य की तरह छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए और दुर्गा के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ सरकार शामिल करें ,उक्त मांग उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री से की है।

बिहार प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी हो जातिगत जनगणना, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी हो,. अहीर रेजिमेंट की स्थापना हो, बी पी मंडल,मुलायम सिंह यादव,शरद यादव को भारत रत्न की उपाधि दे केंद्र सरकार, गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करे…माधव लाल यादव

बिहार प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी हो जातिगत जनगणना, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी हो,. अहीर रेजिमेंट की स्थापना हो, बी पी मंडल,मुलायम सिंह यादव,शरद यादव को भारत रत्न की उपाधि दे केंद्र सरकार, गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करे…माधव लाल यादव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles