ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Raipur car accident Video: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे के बाद कार हुई लॉक, मचा हड़कंप
Raipur car accident Video रायपुर। रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है. राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलट गई. हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
ALSO READ- : मौत का VIDEO: ब्रेकिंग — राजधानी के City Center मॉल में दूसरे माले से गिरा 1 साल का मासूम, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Raipur car accident Video मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना अंतर्गत एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह अनियंत्रित कार पलट गई. गाड़ी पलटने से कार सवार लोग अंदर ही फंस गए थे. बताया जा रहा है कार पलटने के बाद लॉक हो गई थी. जिसके बाद चालक और कार सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले. हादसे का शिकार हुई कार का नंबर सीजी 10 NB 3388 है. हादसे के बाद कार लाक हो गई.
Raipur car accident Video: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे के बाद कार हुई लॉक, मचा हड़कंप









