अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CG Video: स्कूली बच्चों को भोजन में दिए जाने वाले अचार में मिला मरा हुआ मेढक, पूरे स्कूल में मचा हड़कंप, देखे VIDEO….

रामानुजगंज : बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां आचार के डिब्बे से मरा हुआ मेढक निकला है। बताया जा रहा है कि इस आचार के डिब्बे से स्कूली बच्चों को भोजन के दौरान आचार दिया जा रहा था। तभी इस डिब्बे से मरा हुआ मेढक पाया गया। जिसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

ALSO READ- : अवकाश ब्रेकिंग: निजी और सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी… मतदान के दिन मिलेगा सवैतनिक अवकाश, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रामानुजगंज के एकलव्य स्कूल का है। जहां पर स्कूली बच्चें को मध्यान भोजन में परोसे जाने वाली आचार के डिब्बे मरा हुआ मेढक निकला है। इसी दौरान स्कूली बच्चों ने इसका फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

मामले सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है। अब इस मामले में जांच की जा रही है और आचार के डिब्बे को सील कर दिया गया है। अब इस डिब्बे को जांच के लिए खाद्य विभाग में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आचार कंपनी को भी नोटिस जारी किया जा सकता है।

ALSO READ- : मौत का VIDEO: ब्रेकिंग — राजधानी के City Center मॉल में दूसरे माले से गिरा 1 साल का मासूम, मचा हड़कंप, देखें VIDEO 

 

देखें वीडियो

CG Video: स्कूली बच्चों को भो में दिए जाने वाले अचार में मिला मरा हुआ मेढक, पूरे स्कूल में मचा हड़कंप, देखे VIDEO….जन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles