LIVE UPDATE
राज्यब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP को बड़ा झटका: BJP खेमे के निर्दलीय विधायक का निधन, क्या गिर जाएगी राज्य में बीजेपी सरकार?

BJP को बड़ा झटका : Rakesh Daultabad: बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सुबह मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद आराम करने के लिए अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहां पर उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कत हुई। उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

ALSO READ-  Cyclone Remal Alert: तेज रफ्तार से आ रहा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में Alert…आर्मी और नेवी Alert पर, 135 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार उन्हें पहले कभी कोई शिकायत नहीं हुई। वे पूरी तरह से स्वस्थ थे। रोजाना की तरह अपना कामकाज कर रहे थे। शनिवार को हंसी-खुशी उन्होंने बूथ पर वोट डाला था। बूथ पर आम जनता से मुलाकात करने के बाद वे फार्म हाउस पर आराम करने गए थे। वहीं पर उन्हें सीने में दर्द हुआ। सीने में दर्द की शिकायत भी उन्हें पहली बार ही हुई थी।

अस्पताल में उनका निधन हो गया। राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे विधायक राकेश दौलताबाद के निधन के समाचार से दुखी हैं। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें।

ALSO READ- रायपुर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे SDM , तहसीलदार समेत पुलिस अफसर

BJP Independent MLA Rakesh Daulatabad dies of heart attack
BJP Independent MLA Rakesh Daulatabad dies of heart attack

BJP को बड़ा झटका: BJP खेमे के निर्दलीय विधायक का निधन, क्या गिर जाएगी राज्य में बीजेपी सरकार?

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles