LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

Raigarh Bank Robbery Video: CG AXIS बैंक में दिन दहाड़े 7 करोड़ की डकैती, CCTV वीडियो आया सामने …देखें VIDEO

रायगढ़। रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह 6 डकैतों ने 7 करोड़ रुपए से अधिक के गहने और नगद लूट लिए और फरार हो गए। डकैत अलग-अलग बाइक में आए थे और हेलमेट पहने हुए थे। बताया जाता है कि बैंक रोज की तरह सुबह 8:45 पर खुला। इस दौरान लुटेरे अंदर दाखिल हुए और उन्होंने मैनेजर से चेस्ट रूम की चाबी मांगी। मना करने पर मैनेजर पर चाकू से वार किया। चाबी लेकर चेस्ट में रखे गहने और नगद को तीन एयर बैग में भरा और फरार हो गए।

ALSO READ- CG बिग ब्रेकिंग: CG में बड़ी बैंक रॉबरी, Axis Bank में 5 करोड़ की डकैती, बैंक मैनेजर पर भी किया चाकू से हमला … 5 से 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम 

खास बात यह है कि इस दौरान डकैतों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद डीआईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सदानंद कुमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

ALSO READ- CG में हाईअलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस हाईअलर्ट, बैंक डकैती से मचा हड़कंप…. 

कोरबा, जशपुर, जांजगीर और उड़ीसा पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। अब तक चोरी की कुल रकम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है की डकैती 7 करोड़ से भी अधिक की है। एसपी ने पुष्टि की है की डकैती में 6 लुटेरे शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की शक्ल नजर आ रही है पुलिस ने तस्वीरें जारी की है।

Raigarh Bank Robbery Video: CG AXIS बैंक में दिन दहाड़े 7 करोड़ की डकैती, CCTV वीडियो आया सामने …देखें VIDEO

Related Articles