ब्रेकिंग न्यूज़

भिकारी के घर खजाना! पूरे दिन चलती रही नोटों की गिनती, पुलिस भी रह गई दंग, देखकर उड़ गए सबके होश

भिकारी के घर खजाना! रूड़की (हरिद्वार)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रूड़की में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक महिला भिखारी के पास से दो बड़े कट्टों में भरे नोटों और सिक्कों का खजाना बरामद किया। नोटों की इतनी बड़ी संख्या थी कि पूरे दिन गिनती चलती रही, लेकिन रकम की पूरी गिनती शाम तक भी पूरी नहीं हो सकी। भिकारी के घर खजाना

ALSO READ- Premanand Maharaj padyatra : प्रेमानंद महाराज के पदयात्रा के दौरान साथ चलती हैं सुरक्षा की बड़ी सुविधाएं, इन 7 बातों का रखा जाता है खास ख्याल

मामला रूड़की के मंगलौर क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले का है, जहां पिछले 12 वर्षों से एक महिला घर के बाहर बैठकर भीख मांग रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को जब मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने महिला को वहां से हटाया, तो उसने अपने साथ दो कट्टे भी उठा लिए। इसी दौरान जब किसी ने जिज्ञासा में उन कट्टों को खोला, तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं — अंदर 10 और 20 रुपए के हजारों नोटों के साथ ढेरों सिक्के भरे हुए थे।

जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सभासद और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों की गिनती शुरू कराई। शुरुआती गिनती में ही एक लाख रुपए से अधिक की नकदी मिल चुकी थी, लेकिन रकम इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

स्थानीय निवासी इकराम अहमद ने बताया कि यह महिला पिछले बारह सालों से इसी घर के बाहर बैठकर भीख मांगती है और कभी किसी से झगड़ा या बातचीत नहीं करती थी। आज जब उसके पास से इतने नोट मिले तो पूरा इलाका हैरान रह गया।

ALSO READ- Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा

फिलहाल पुलिस ने नकदी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह रकम कहां से आई और महिला के पास इतनी बड़ी मात्रा में पैसे कैसे इकट्ठे हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में यह चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

भिकारी के घर खजाना! पूरे दिन चलती रही नोटों की गिनती, पुलिस भी रह गई दंग, देखकर उड़ गए सबके होश

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles