ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG-33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान… कक्षा पहल से अंग्रेजी में होगी पढ़ाई…

CG-33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज बुधवार को विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू होगी। पहली कक्षा से पांचवीं तक अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। इसके लिए 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, आत्मानंद स्कूल योजना के नाम पर कांग्रेस सरकार ने केवल करप्शन किया। 251 पुराने भवनों पर 800 करोड़ खर्च कर दिए। कांग्रेस ने विद्या को बाजार बनाने की कोशिश की। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- भर्ती लोकसभा चुनाव के पहले होगी या बाद में। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- चुनाव से पहले भर्ती के संबंध में विज्ञापन आ जाएगा।

पांच शक्तिपीठ की योजना

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। आज मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही है। इस दौरान अपनी मांगों पर चर्चा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- हम पांच शक्ति पीठ की परियोजना लाने वाले हैं। हम फिर से राजिम कुंभ करवाने वाले हैं।

देश में पहली बार हमने राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही इसे बंद करवा दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि, स्कूल के शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसे कमाए, ऐसी पहचान आपने बनाई। हम छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक अलग पहचान देना चाहते हैं। पांच साल में कितने साधु संत आए? कांग्रेस ने कुंभ की महिमा को समाप्त कर दिया।

कल्चर कनेक्ट योजना, माझी-चालकी के लिए की घोषणा

हम कल्चर कनेक्ट योजना लायेंगे, अयोध्या, तिरुपति और पुरी में छत्तीसगढ़ धाम बनाएंगे। मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को एक लाख रुपये देंगे। सिंधु दर्शन के लिए 25 हजार देंगे। बस्तर दशहरा में काम करने वाली मांझियों को 2500 रूपये, चालकी को दो हजार रुपए देने की घोषणा भी श्री अग्रवाल ने की। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में भारत भवन बनाने का भी ऐलान किया।

CG-33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान… कक्षा पहल से अंग्रेजी में होगी पढ़ाई…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles