ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Weather Update: मौसम अलर्ट जारी, प्रदेश के कई जिलों में आज से 20 मार्च तक तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी, इन जगहों पर पड़ेगा असर

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना भी जताई गई है। आज शाम से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल गरजने की संभावना है।

आज 16 मार्च को कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ चल सकती है।

ALSO READ- 7TH PAY COMMISSION: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता में हुई 4% की बढ़ोतरी

CG Weather Update : 17 मार्च को जशपुर,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा,रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल गरजेंगे कुछ स्थानों में भारी बारिश भी संभावित है। वहीं 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, बारिश से तापमान में कमी के आसार भी हैं।

ALSO READ- RATION CARD RENEWAL DATE: राशनकार्ड नवीनीकरण की आखरी तारीख, अब इस दिन तक आवेदन कर सकेंगे हितग्राही

CG Weather Update : मौसम अलर्ट जारी, प्रदेश के कई जिलों में आज से 20 मार्च तक तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी, इन जगहों पर पड़ेगा असर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles