LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh liquor scam news: छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला… 7 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश

CG Liquor Scam Update: 7 हजार पन्नों का छठवां पूरक चालान पेश, 6 बड़े आरोपी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई तेज करते हुए छठवां पूरक चालान विशेष अदालत में पेश कर दिया है। इस चालान में कुल 6 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा के नाम प्रमुख हैं। ईओडब्ल्यू की ओर से पेश किए गए इस चालान में 7 हजार से अधिक पन्ने शामिल हैं, जिसे इस केस में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ALSO READ- DGP-IGP Conference Raipur 2025: रायपुर में देश का सबसे बड़ा सुरक्षा सम्मेलन, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

मामले की जांच में शामिल एजेंसियों के अनुसार, यह चालान आबकारी घोटाले की परतें खोलने और आरोपियों की भूमिका को साबित करने में अहम भूमिका निभाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रही है। ईडी ने ACB में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी, जिसमें 3200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का उल्लेख किया गया है।

ALSO READ- IAS Dies in Road Accident: सड़क हादसे में IAS अफसर महंतेश बिलगी समेत 3 की दर्दनाक मौत.. इनोवा कार में थे सवार, एयर बैग खुला फिर भी नहीं बच सकी जान

ईडी की जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक सिंडिकेट बनाकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इस सिंडिकेट में राजनेताओं, आबकारी अधिकारियों और कारोबारी नेटवर्क की मिलीभगत का दावा किया गया है। ईओडब्ल्यू द्वारा पेश किया गया यह नया चालान पूरे घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *