LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh MP in modi cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के सांसद, इन को मिल सकती है जगह, सबसे ज्यादा संभावना किसकी? जानें

Chhattisgarh MP in modi cabinet : रायपुर। छत्तीसगढ़ को लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीट मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ से रिकार्ड मतों से जीतने वाले आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, दोबारा सांसद बनने वाले संतोष पांडे और विजय बघेल में से किसी एक को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं, वहीं कांग्रेस तंज कस रही है कि 400 पार और 11 की 11 सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा की पोल जनता ने खोल दी।

Chhattisgarh MP in modi cabinet
Chhattisgarh MP in modi cabinet

देखें एक रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ का मोदी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व

जिस तरह से छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर 11 में से 10 सीट जीत ली, इससे उम्मीद की जा रही है कि राज्य इस बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकेगा। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वोटो से जीतने वाले पहले आठ बार के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री को हराकर दोबारा सांसद बनने वाले संतोष पांडे और भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाले विजय बघेल सबसे चर्चा में हैं।

मोदी इस दिन लेंगे शपथ 2024

पहली बार बृजमोहन अग्रवाल सांसद चुने गए

हालांकि, बृजमोहन अग्रवाल को पहली बार सांसद चुना गया है। उनके मुकाबले, विजय बघेल और संतोष पांडे को संसद में अधिक अनुभव है। छत्तीसगढ़ के कोई भी नेता इस मुद्दे पर बोल नहीं रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय है, लेकिन यह जरूर है डबल इंजन सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र का विकास होना तय है।

ALSO READ- Lok Sabha Election 2024 Results Live: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में आठ पर भाजपा और दो पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ को धोखा दिया जाएगा?

कांग्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को हर बार की तरह इस बार भी धोखा मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सांसदों में राज्य की समस्याओं को उठाने की क्षमता भी नहीं है। छत्तीसगढ़ को यहां के सांसदों को मंत्री बनाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।

अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़, जो NDA की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है, मोदी मंत्रिमंडल में स्थान पाता है या फिर, जैसा कि हमेशा होता है, इस बार राज्य मंत्री से खुश रहना होगा।

छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित सभी सांसदों को दिल्ली भेजा गया है। पार्टी के सर्वोच्च पदाधिकारियों ने सभी को बुलाया है। आज रात सांसद संतोष पांडेय रवाना होंगे।

Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates

Lok Sabha Elections 2024 LIVE Updates

Chhattisgarh MP in modi cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के सांसद, इन को मिल सकती है जगह, सबसे ज्यादा संभावना किसकी? जानें

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles