ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

BIKE पर दिखा CM BHUPESH BAGHEL का DHOOM अवतार: भरोसा यात्रा में बुलेट पर कांग्रेस की सरकार, सड़क पर धक- धक रफ्तार

BIKE पर दिखा CM BHUPESH BAGHEL का DHOOM अवतार : दुर्ग में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बुलेट चलाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. मौका था कांग्रेस भरोसा यात्रा. पाटन में कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल होने सीएम भूपेश बुलेट से पहुंचे.

ALSO READ- झटका झटका झटका: 14 साल बाद ‘तारक मेहता’ से हुई जेठालाल की छुट्टी… TMKOC से दिलीप जोशी ने लिया ब्रेक, ये है वजह… 

बुलेट में सीएम भूपेश बघेल

सेलूद में सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल हुए. बारिश के बीच कार्यक्रम को शुरू किया गया. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मानित किया.

महात्मा गांधी को याद कर छत्तीसगढ़ से उनका नाता लोगों को बताया. इस दौरान सभा को संबोधित करने के दौरान ही सीएम ने युवाओं को बाइक से पाटन जाने का बात कहीं.

ALSO READ- MP-MLA VIDEO : मंच पर भाजपा सांसद ने महिला विधायक के कंधों को सहलाते हुए जकड़ा, VIDEO हो रहा वीडियो

युवाओं और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सीएम खुद भी बुलेट से निकले और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया. इस दौरान सीएम बुलेट में ही 13 गांवों से गुजरते हुए पाटन पहुंचे. इस दौरान 10 हजार से ज्यादा युवा भी सीएम के साथ बाइक से निकले.

जब कूल लुक में दिखे थे छत्तीसगढ़ सीएम:इस बार सीएम भले ही सादे लिबाज में बुलेट चलाते दिखे हो, लेकिन इससे पहले भूपेश बघेल को कूल लुक में बाइक चलाते देखा गया हैं.

उस दौरान बघेल रेड शर्ट, ब्लैक जींस, लेदर जैकेट, आंखों में गॉगल्स में बाइक चलाते सीएम भूपेश का कूल लुक काफी वायरल हुआ था.

BIKE पर दिखा CM BHUPESH BAGHEL का DHOOM अवतार : भरोसा यात्रा में बुलेट पर कांग्रेस की सरकार, सड़क पर धक- धक रफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles