LIVE UPDATE
अपराधदुनिया

Imran Khan: जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान की हत्या? यहां के विदेश मंत्रालय का बड़ा दावा, पूरे देश में मचा हड़कंप

इमरान खान की सेहत पर बढ़ी अफ़वाहें, तीन हफ्ते से परिवार को नहीं मिली मुलाक़ात

Imran Khan : नईदिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर देश में अफ़वाहों का दौर तेज़ हो गया है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी तीनों बहनों को पिछले 21 दिनों से मिलने नहीं दिया गया, जबकि अदालत ने मुलाक़ात की अनुमति दे रखी है। परिवार ने पंजाब प्रांत के आईजी को शिकायत पत्र भेजकर कहा है कि जेल प्रशासन न तो खान की स्वास्थ्य स्थिति बता रहा है और न ही उनके ठिकाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दे रहा है। इस वजह से परिवार और समर्थकों की चिंता और बढ़ गई है। Imran Khan

ALSO READ- DGP-IGP Conference Raipur 2025: रायपुर में देश का सबसे बड़ा सुरक्षा सम्मेलन, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

इसी बीच बलूचिस्तान के कथित विदेश मंत्रालय के एक एक्स अकाउंट ने दावा किया कि इमरान खान को हिरासत में मार दिया गया है और इसके पीछे सेना प्रमुख आसिम मुनीर व आईएसआई का हाथ है। हालांकि, इस पोस्ट की विश्वसनीयता संदिग्ध बताई जा रही है और कई सोशल मीडिया यूज़र्स इसे फेक अकाउंट करार दे रहे हैं। पाकिस्तान के किसी आधिकारिक माध्यम ने ऐसे किसी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है।

ALSO READ- IAS Dies in Road Accident: सड़क हादसे में IAS अफसर महंतेश बिलगी समेत 3 की दर्दनाक मौत.. इनोवा कार में थे सवार, एयर बैग खुला फिर भी नहीं बच सकी जान

दूसरी ओर, इमरान खान की बहनों ने जेल के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। PTI का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही अलीमा खान, उज़मा खान और नौरीन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और अलीमा खान को हिरासत में ले लिया। स्थिति बिगड़ने के बीच, PTI ने 26 नवंबर को पूरे पाकिस्तान में ‘ब्लैक डे’ मनाकर सरकारी अत्याचार, राजनीतिक दमन और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इमरान खान वर्तमान में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं और उन्हें जनवरी 2025 में 14 वर्ष की सज़ा सुनाई जा चुकी है।

Imran Khan: जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान की हत्या? यहां के विदेश मंत्रालय का बड़ा दावा, पूरे देश में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *