Chhattisgarh Car Accident: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, चार घायल
Chhattisgarh Car Accident जांजगीर-चांपा। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। Chhattisgarh Car Accident
रात 11 से 12 बजे के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में छह लोग सवार थे जो कोरबा से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी।
ग्रामीणों ने की बचाव की कोशिश
स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को सक्ती अस्पताल ले जाया गया।
दो की मौत, चार घायल
इलाज के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh Car Accident: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, चार घायल









