LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Kawardha Murder News: विवाद के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात से गांव में फैली सनसनी

Kawardha Murder News कवर्धा: दिवाली के बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। Kawardha Murder News

ALSO READ – Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाकूबाजों का आतंक! 48 घंटों में 17 वारदातों से दहली रायपुर पुलिस — हर थाने में दर्ज हो रहे केस…मचा हड़कंप

पति-पत्नी के बीच विवाद बना मौत की वजह Kawardha Murder News

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तेज बहस हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले ली। गुस्से में आए पति ने घर में रखे सब्बल से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ – Sex Racket news: राजधानी में चल रहा हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट! पुलिस ने अड्डा सील कर ‘गोल्डन कार’ जब्त की, विदेशों तक नेटवर्क…

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।

इलाके में शोक और आक्रोश

घटना के बाद से गांव में मातम और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना पारिवारिक कलह से उपजे गुस्से का नतीजा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kawardha Murder News : विवाद के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात से गांव में फैली सनसनी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles