LPG Price Today: रसोई गैस 100 रुपये सस्ती, पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे, जानिए नई कीमतें
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG की कीमतों में की कटौती, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू

LPG Price Today: नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
नोट: यह कीमतें नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा नेपाल के लिए जारी की गई हैं। इनका भारत में घरेलू LPG या पेट्रोल-डीजल की कीमतों से संबंध नहीं है।
रसोई गैस 100 रुपये सस्ती
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन के फैसले के अनुसार 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 100 नेपाली रुपये की कटौती की गई है।
कटौती के बाद अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 2,060 नेपाली रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2,160 नेपाली रुपये थी।
पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटे
नई दरों के अनुसार—
- पेट्रोल की कीमत में 20 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
- डीजल और केरोसिन की कीमत में 30 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है।
- घरेलू एविएशन फ्यूल की कीमत में 40 नेपाली रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है।
- काठमांडू के लिए अंतरराष्ट्रीय एविएशन फ्यूल 265 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर सस्ता किया गया है।
नई ईंधन दरें
तीसरी श्रेणी (काठमांडू, पोखरा, दिपायल)
- पेट्रोल: 197 नेपाली रुपये प्रति लीटर
- डीजल/केरोसिन: 195 नेपाली रुपये प्रति लीटर
पहली श्रेणी (चारली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भैरहवा, नेपालगंज, धनगढ़ी, बीरगंज)
- पेट्रोल: 194.50 नेपाली रुपये प्रति लीटर
- डीजल: 192.50 नेपाली रुपये प्रति लीटर
दूसरी श्रेणी (सुरखेत, डांग)
- पेट्रोल: 196 नेपाली रुपये प्रति लीटर
- डीजल: 194 नेपाली रुपये प्रति लीटर
क्यों घटी कीमतें?
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार यह बदलाव ऑटोमैटिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से कम खरीद मूल्य मिलने के बाद ईंधन एवं LPG की कीमतों में कटौती की गई है।









