LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

Raipur News : वोटर सूची से नाम गायब- रामसागर पारा की रामजी हलवाई गली के 80 लोगों का नाम गायब, पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

रामसागर पारा की रामजी हलवाई गली के लगभग 80 लोगों का नाम 2003 सूची से गायब जबकि 1998 में उन्होंने वोट किया था

Raipur News रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रामसागर पारा वार्ड की रामजी हलवाई गली में करीब 80 लोगों का नाम 2003 मतदाता सूची से गायब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 1998 में मतदान भी किया था, इसके बावजूद उनका नाम नई सूची से हट गया। Raipur News

ALSO READ- DGP-IGP Conference Raipur 2025: रायपुर में देश का सबसे बड़ा सुरक्षा सम्मेलन, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया को बिना पूरी तैयारी के लागू किया गया, जिसके कारण जनता परेशान है। उनका कहना है कि— Raipur News

  • बीएलओ को पर्याप्त जानकारी नहीं है

  • मतदाता इधर-उधर भटक रहे हैं

  • जिनका नाम सूची से गायब है, उन्हें बिना जानकारी दिए सिर्फ फार्म भरने को कहा जा रहा है

ALSO READ- Imran Khan: जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान की हत्या? यहां के विदेश मंत्रालय का बड़ा दावा, पूरे देश में मचा हड़कंप

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सरकार को SIR लागू करने से पहले बीएलओ और सुपरवाइजर को पूरी तरह प्रशिक्षित करना चाहिए था, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

स्थानीय नागरिकों ने भी शिकायत की है कि 2003 की सूची की सही जानकारी तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे वे उलझन में हैं कि उनका नाम क्यों हटाया गया।

यह मामला अब इलाके में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *