ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Poonam Pandey News: पूनम पांडे की मौत, 32 साल में सर्वाइकल कैंसर ने ली जान…

Poonam Pandey News : विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. दो फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई. पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पूनम पांडे महज 32 साल की थीं. हालांकि एक्ट्रेस की मौत कब और कहां हुई है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है.

Poonam Pandey के इंस्टाग्राम पर मौत की न्यूज की गई है शेयर

Poonam Pandey के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे. हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.”

Poonam Pandey की मौत की खबर से सदमे में फैंस

Poonam Pandey की मौत की खबर को उनकी पीआर टीम ने एबीपी न्यूज से कंफर्म किया है. हालांकि ये इंस्टा पोस्ट चार दिन पुरानी है. फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं.

Poonam Pandey News : पूनम पांडे की मौत, 32 साल में सर्वाइकल कैंसर ने ली जान…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles