LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शिक्षक ने तोड़ा छात्र का हाथ: शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा, पालक से भी अभद्रता

बांदा : उत्तर प्रदेश में विद्यालय से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो हर किसी को चौंका देते हैं। एक बार फिर यूपी के बांदा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा। शिक्षक की पिटाई से छात्र बुरी तरह जख्मी हो या और उसका एक हाथ भी टूट गया।

ALSO READ – एक दिन की कलेक्टर का निधन, CG ब्रेकिंग- रायपुर की शैडो कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान का निधन, अस्पताल में थी भर्ती 

दरअसल, आपसी विवाद को लेकर शरारती छात्रों ने मिलकर अपने ही एक साथी की पिटाई कर दी। घायल छात्र अपने बड़े भाई को लेकर शिकायत करने शिक्षक के पास गया। इससे नाराज शिक्षक ने बड़े भाई को डंडों पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता ने उसका विरोध किया तो शिक्षक समेत अन्य स्टाफ ने उसके साथ भी अभद्रता की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

ALSO READ – OYO होटल में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले 24 से ज्यादा युवक-युवतियां, HOTEL PRINCE का मामला

शिक्षक पर एफआईर दर्ज

बबेरू कोतवाली के मर्का रोड निवासी श्यामाचरण गुप्त 12 वर्षीय बड़ा बेटा किशन कक्षा पांच और आठ वर्षीय छोटा बेटा आशीष कक्षा दो में सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके छोटे बेटे अशीष को कक्षा में एक छात्र ने मार दिया। आशीष रोता हुआ स्कूल में अपने बड़े भाई किशन के पास पहुंचा। किशन छोटे भाई आशीष को लेकर शिक्षक के पास पहुंचा। जिस छात्र ने उसे मारा था। उसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत से खफा शिक्षक सुशील यादव ने किशन को डंडों और डस्टर से पीट दिया।

ALSO READ –  RAIPUR BREAKING: भाई ने की भाई की हत्या… गला घोंटकर नदी में फेक दी लाश… लोगो में मचा हड़कंप …

उसके दाहिने हाथ पर गंभीर चोट आईं। सूचना पाकर पिता मौके पर पहुंचे। इसका विरोध किया, जिससे नाराज शिक्षक व स्टाफ के अन्य लोगों ने श्यामाचरण पर भी हमला कर दिया। श्यामाचरण का आरोप है कि उसके गले में पहनी सोने की चैन व रुद्राक्ष की माला भी तोड़ ली गई। श्यामाचरण की तहरीर पर स्कूल के अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई है।

शिक्षक ने तोड़ा छात्र का हाथ: शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा, पालक से भी अभद्रता

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles