LIVE UPDATE
छत्तीसगढ

CG Transfer News: परिवहन विभाग में तबादले, कई अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली

CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, परिवहन प्रधान आरक्षक, परिवहन आरक्षक और परिवहन महिला आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को रोटेशन नीति के आधार पर नई पदस्थापना दी गई है।

ALSO READ- bageshwar dham divya darbar: इस दिन लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार और दीक्षा कार्यक्रम, पढ़े पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक इन तबादलों का उद्देश्य विभागीय कार्य में पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादलों की यह सूची प्रदेशभर के परिवहन चेकपोस्ट और मुख्यालय स्तर पर असर डालने वाली मानी जा रही है।

 

CG Transfer News: परिवहन विभाग में तबादले, कई अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली

Related Articles