ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Election Commission Latest Order: एसपी, कलेक्टरों का सिर्फ ट्रांसफर ही नहीं बल्कि आयोग ने जारी किया ये आदेश भी, आप खुद पढ़े आर्डर

Election Commission Latest Order रायपुर : छत्तीसगढ़ ने आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद अब चुनाव आयोग पूरी तरह एक्शन मोड आ चुका है। कमीशन ने छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव को लेकर अफसरों पर पहली कार्रवाई की है। आयोग ने तत्काल प्रभाव से भारतीय सेवा स्तर के पांच और राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को पदमुक्त करते हुए उनका तबादला किये जाने का आदेश दिया है।

ALSO READ – CG TBE NEWS OPINION POLL 2023: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की पसंद कौन? सर्वे में जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

जिन अफसरों पर तबादले की गाज गिरी है उनमे बिलासपुर, रायगढ़ के कलेक्टर क्रमशः संजीव कुमार झा और तारण प्रकाश सिन्हा शामिल है। वही एसपी में कोरबा के पुलिस अधीक्षक यू उदयकिरण समेत रायगढ़ के एसपी अभिषेक मीणा और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा का नाम शुमार है। इसी तरह दो राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमे दुर्ग और बिलासपुर के एडिशनल एसपी क्रमशः अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव शामिल है।

ALSO READ – CG BJP EX IAS CANDIDATES IN 2ND LIST: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल

बहरहाल अब आम लोगों के साथ ही प्रशासन के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर किन वजहों से सभी अफसरों को हटाया गया है। हालांकि आयोग ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह स्पष्ट जरूर कर दिया है कि कार्रवाई की जद में आएं अफसर अब आसन्न विधानसभा चुनाव में किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ले पाएंगे यानि उन्हें चुनावी कामकाज से जुड़ा कोई भी दायित्व नहीं दिया जाएगा। वैसे आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद यह आयोग की पहली कार्रवाई है। समीक्षा के बाद अभी और कितने अफसरों पर कार्रवाई होती है यह देखना दिलचस्प होगा।

ALSO READ – CM Candy Crush VIDEO: कांग्रेस की अहम बैठक में Candy Crush खेलते हुए दिखे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, VIDEO वायरल, BJP ने कसा तंज 

Election Commission Latest Order: एसपी, कलेक्टरों का सिर्फ ट्रांसफर ही नहीं बल्कि आयोग ने जारी किया ये आदेश भी, आप खुद पढ़े आर्डर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles