अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

MP Student Rape Case: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, होटल में भरी मांग, फिर बनाए अश्लील वीडियो; सोशल मीडिया पर वायरल कर किया ब्लैकमेल

ग्वालियर में कॉलेज छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी ने वृंदावन के होटल में किया शोषण, शादी का दबाव पड़ते ही फोटो-वीडियो वायरल कर हुआ फरार

MP Student Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि युवक ने पहले छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसे वृंदावन ले जाकर होटल में पति-पत्नी होने का नाटक किया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

 होटल में ‘पति-पत्नी’ बनने का नाटक

जानकारी के मुताबिक पड़ाव थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा की दोस्ती कैलारस निवासी अभिषेक जादौन से हुई थी।

दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा जीतने के बाद वह छात्रा को घुमाने के बहाने वृंदावन ले गया।

वृंदावन में दोनों करीब पांच दिनों तक एक होटल में रुके। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा की मांग में सिंदूर भरकर खुद को उसका पति बताया।

 नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।

जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर मामला दबाने की कोशिश की।

इसी दौरान उसने छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

 फोटो-वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

ग्वालियर लौटने के बाद आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शोषण करता रहा।

आरोप है कि वह अलग-अलग स्थानों और होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करता था। लंबे समय तक लोकलाज के डर से छात्रा चुप रही।

लेकिन 20 अप्रैल को आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद मामला परिवार तक पहुंचा।

 शादी से इनकार कर आरोपी फरार

परिवार द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ पड़ाव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *