Income Tax Raid: बड़े कारोबारी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, सुबह-सुबह भारी संख्या में CRPF के जवानों के साथ पहुंची IT की टीम…

Income Tax Raid Jharkhand| सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है.
ALSO READ– RAIPUR BREAKING: राजधानी में अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकान, जानें रायपुर कलेक्टर ने और किन चीजों पर दिए निर्देश
झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार (7 दिसंबर) को सुबह-सुबह छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी के मामले मे रूंगटा के यहां छापे मारे हैं. सबसे पहले आयकर विभाग की टीम राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में रूंगटा के ठिकाने पर छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने आरसी रूंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट और आवास सह कार्यालय में छापेमारी की है.
ALSO READ- Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: भूपेश कैबिनेट की बड़ी हार … मंत्रियों को मिली कारारी हार, सिर्फ तीन मंत्रियों को मिली जीत
रूंगटी की जिन तीन फैक्ट्रियों में छापेमारी की गई है, उनमें एक बरकाकाना के हेहल में है, दूसरा अगरडा में और तीसरा कुजू ओपी में है. रामगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित उनके आवास सह कार्यालय में भी आईटी की टीम पहुंची है. सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.
ALSO READ- RAIPUR ब्रेकिंग: रायपुर में चला बुलडोजर, राजधानी में सख्त हुआ प्रशासन, इन इलाकों पर की जा रही कार्रवाई
बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है, क्योंकि कई गाड़ियां बिहार के नंबर की है. बरकाकाना के हेहल ओपी स्थित मां छिन्नमस्तिका आयरन स्पंज एंड सीमेंट फैक्ट्री में जो टीम पहुंची है, उसकी इनोवा कार का नंबर BR01 PG0592 है. इसके अलावा अरगडा स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और कुजू ओपी के करमा में आलोक स्टील में भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. रूंगटा का आवास रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास है, जिसमें उनका ऑफिस भी है.
Income Tax Raid: बड़े कारोबारी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, सुबह-सुबह भारी संख्या में CRPF के जवानों के साथ पहुंची IT की टीम…


















