ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Road Accident: भीषण सड़क हादसा.. 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, बिखरी लाशें..

Road Accident : बिहार : राज्य के लखीसराय जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। यहाँ सवारियों से भरी एक ऑटो को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वही छः लोग गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल दाखिल कराया हैं। पुलिस अब दुर्घटनाकारित वाहन की तलकश में जुट गई हैं। पूरा हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास घटित हुआ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

इस हादसे में ऑटो चालक मनोज कुमार की इलाज के दौरान हो गई है। वहीं, दिवाना कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार और रामू कुमार की पहचान हो पाई है। ये सभी मुंगेर जिला के जमालपुर के नया टोला केशोपुर निवासी थे। अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मृतकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देकर पता लगाने में जुटी है। इस बीच कुछ घायलों की पहचान हो पाई है इनमें पचना रोड लखीसराय के सागर यादव, मुंगेर जमालपुर के रितिक कुमार की पहचान हुई है। घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ जमा है।

Road Accident : भीषण सड़क हादसा.. 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, बिखरी लाशें..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles