LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़देशबिज़नेसराज्य

Vada Pav Girl Video: वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने खरीद लीं लाखों की कार Mustang! जमकर वायरल हो रहा VIDEO …

Vada Pav Girl Video : इंटरनेट सेंशेसन वड़ा पाव गर्ल Vada Pav Girl नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह रो-रोकर वड़ा पाव बेचती नजर आई थी। उसने एमसीडी पर उसके स्टॉल को हटाने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि पैसे देने के बावजूद भी एमसीडी उसकी दुकान को हटाने पर तुली हुई थी। इसी को लेकर उसने रो-रोकर मदद की गुहार लगाई थी।

लेकिन अब रो-रोकर मदद की गुहार लगाने वाली वड़ा पाव गर्ल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो एक लग्जरी कार-फोर्ड मस्टैंग को चलाते हुए नजर आती है।

लग्जरी कार में दिखी वड़ा पाव गर्ल

बता दें कि चंद्रिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों के एक समूह को एक सफेद फोर्ड मस्टैंग के आसपास इकट्ठा हुआ देखा जा सकता है। इसके बाद कैमरा एक शख्स की ओर जाता है, जो लक्जरी कार का बूट खोलता है, जिससे पता चलता है कि चंद्रिका दीक्षित पाव या ब्रेड की प्लेट के साथ अंदर बैठी हैं। इसके बाद बूट के अंदर बैठी चंद्रिका कहती हैं, “जल्द ही एक बड़ा ऐलान होने वाला है। देखते रहिए”। वहीं, वीडियो को साझा करते हुए वह लिखती है, “वड़ा पाव गर्ल ने मस्टैंग कार में वड़ा पाव बेचना शुरू किया”।

Vada Pav Girl new Video
Vada Pav Girl new Video

यूजर्स ने बताया एक्टिंग

वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वही लोग जमकर इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ कंट्रोवर्सी फैलात है, अगर ये इतने अमीर है तो ठेला न लगाकर कहीं दुकान लगाए’। वहीं एक यूजर ने चंद्रिका दीक्षित को लग्जरी कार के लिए बधाई दी। फिलहाल कई लोगों ने इसे झूठ भी बताया है। बता दें, कुछ समय पहले भी वयारल वड़ा पाव गर्ल का वीडियो सामने आया था दिल्ली पुलिस कथित तौर पर उन्हें अपने साथ ले गई थी।

 

NEW MARUTI SWIFT 2024

Vada Pav Girl Video: वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने खरीद लीं लाखों की कार Mustang! जमकर वायरल हो रहा VIDEO …

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles