राजनीतिदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG election AAP campaign: CG चुनाव प्रचार में जुटी आम आदमी पार्टी, CM केजरीवाल की गारंटी लेकर डोर टू डोर आप के कार्यकर्ता

CG election AAP campaign : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है। प्रचार प्रसार का जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। रायपुर पश्चिम और ग्रामीण में पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गारंटी लेकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं।

CG election AAP campaign : दिल्ली और पंजाब के नेता भी प्रचार की कमान संभालेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पंजाब के विधायकों की तैनाती होगी। हर विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। चुनावी प्रचार प्रसार के लिए आप पार्टी नुक्कड़ नाटक के जरिए भी माहौल बनाने का प्रयास करेगी।

CG election AAP campaign : वहीं बता दें कि आप पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में 37 नेताओं के नाम है, जिसमें स्टार प्रचारक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और आतिशी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

CG election AAP campaign: CG चुनाव प्रचार में जुटी आम आदमी पार्टी, CM केजरीवाल की गारंटी लेकर डोर टू डोर आप के कार्यकर्ता

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles