LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: प्रमोद दुबे का पत्ता कट! …. एजाज ढेबर ने बदला अपना सीट! अब इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे ढेबर, पत्नी को मिल सकता है यहां से टिकट

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025 रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 फरवरी को होने वाले इन चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

कांग्रेस से एजाज ढेबर लड़ेंगे चुनाव

रायपुर नगर निगम के वर्तमान महापौर एजाज ढेबर ने इस बार भगवती चरण शुक्ल वार्ड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने यहां से सिंगल नाम पीसीसी को भेजा है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से पहले प्रमोद दुबे चुनाव लड़ते थे। दूसरी ओर, ढेबर की धर्मपत्नी अंजुमन ढेबर का नाम बैजनाथपारा वार्ड के पैनल में फंसा हुआ है।

ALSO READ- Chhattisgarh Municipal Election Date: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

इस बार आम आदमी पार्टी भी निकाय चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। पार्टी ने 8 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तात्यापारा वार्ड से लक्ष्मी शर्मा, भक्त माता कर्मा वार्ड से अनीता गुरुदत्त कुर्रे और रवि शंकर शुक्ला वार्ड से इमरान खान को टिकट दिया गया है।

निकाय और पंचायत चुनाव का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे, और नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे, जिनके परिणाम क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव ईवीएम से, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न होंगे।

राजनीतिक दलों के बीच जारी गतिविधियां और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से चुनावी सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। अब देखना होगा कि जनता का भरोसा किस पार्टी पर कायम होता है।

ALSO READ- Cg Congress candidates first list : आ सकती है निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दीपक बैज ने किया इशारा 

Raipur Nagar Nigam Chunav 2025: प्रमोद दुबे का पत्ता कट! …. एजाज ढेबर ने बदला अपना सीट! अब इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे ढेबर, पत्नी को मिल सकता है यहां से टिकट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles