ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शराब दुकान बंद का आदेश: राजधानी की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश हुआ जारी,

रायपुर। शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत प्रदेश में सभी सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग द्वारा इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। यह आदेश राज्य के सभी जिलों में लागू होगा।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत

आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह आदेश 1 अक्टूबर की रात 10 बजे से 3 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी शराब दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक, सभी ज़िले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि गांधी जयंती के दिन जिले में देशी, विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, BIG ब्रेकिंग – CM बघेल ने किया लोकार्पण 

2 अक्टूबर को शुष्क दिवस क्यों घोषित किया गया है?

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। यह दिन एक राष्ट्रीय अवकाश है और इस दिन देशभर में गांधी जी की जयंती मनाई जाती है।

शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री पर क्या प्रतिबंध रहेगा?

शुष्क दिवस के दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान किसी भी शराब दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी.

ALSO READ- OCTOBER SCHOOL HOLIDAY LIST: अक्टूबर महीने में बंद रहेंगे स्कूल, होगी छुट्टियों की भरमार, देखें लिस्ट

शराब दुकान बंद का आदेश: राजधानी की सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें रहेगी बंद, आदेश हुआ जारी,

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles