देशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

TMKOC Sodhi Returns Home:रोशन सिंह सोढ़ी लौटे घर… 25 दिन से थे लापता …बताया क्यों अचानक हो गए थे गायब

TMKOC Sodhi Returns Home: मुंबई :  टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह अपने घर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह शुक्रवार को अपने घर वापस आए। गुरुचरण सिंह की घर वापसी के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिल​हाल गुरुचरण सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ALSO READ- swati maliwal Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, FIR दर्ज…. एक्शन में आई पुलिस, 10 टीमें विभव की तलाश में जुटीं

TMKOC Gurucharan Singh Returns Home

मिली जानकरी के अनुसार शुक्रवार को घर लौटने के बाद गुरुचरण सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अब चकाचौंध की दुनिया को छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलना चाहते हैं और इसी के चलत वो धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से लापता होने के बाद उन्होंने अमृतसर और लुधियाना सहित कई शहरों के गुरुद्वारे में रात गुजारी। लेकिन बाद में अहसास हुआ कि परिवार उनके भरोसा है तो वो लौट आए।

ALSO READ- कांग्रेस नेता को मारा थप्पड़ VIDEO: कन्हैया कुमार पर हमले का VIDEO, युवक को भीड़ ने जमकर पिटा, वायरल हुआ VIDEO 

गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को अभिनेता को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय था, जिसके जरिए कई लेनदेन किए गए थे, जैसा कि पुलिस जांच से पता चला है। जिस दिन वह लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता को अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए देखा गया है।

TMKOC Gurucharan Singh Returns Home
TMKOC Gurucharan Singh Returns Home

TMKOC Sodhi Returns Home:रोशन सिंह सोढ़ी लौटे घर… 25 दिन से थे लापता …बताया क्यों अचानक हो गए थे गायब

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles