ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

All School closed: दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश, जानिए वजह…

All School closed : बदलते मौसम और त्योहारी सीजन का असर बच्चों की शिभा पर पड़ता है। कभी भारी बारिश तो कभी किसी और वजह से स्कूलों को बंद किया जाता है। इसी बीच आगरा में राम बारात और जनकपुरी के चलते आगरा प्रशासन ने 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जनकपुरी महोत्सव के चलते जिले के नर्सरी से 12वीं तक के सभी राजकीय ,परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

ALSO READ – CM Candy Crush VIDEO: कांग्रेस की अहम बैठक में Candy Crush खेलते हुए दिखे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, VIDEO वायरल, BJP ने कसा तंज 

रूट में भी किया बदलाव

दरअसल, आगरा में चार दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बीते मंगलवार को ऐतिहासिक राम बारात भी निकाली गई। वहीं प्रभु श्री राम मां जानकी का वरण करने के लिए संजय प्लेस स्थित जनक महल पहुंचेंगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ सकती है। इसलिए पुलिस ने डायवर्सन भी किया है। 11 से 14 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के दौरान रात 11:00 बजे से शहर में खुलने वाली भारी वाहनों की नो एंट्री नहीं खुलेगी। ये कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हर दिन रात 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नो एंट्री खोली जाएगी।

ALSO READ – CG BJP EX IAS CANDIDATES IN 2ND LIST: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल

कहां होगी पार्किंग व्यवस्था

जनकपुरी महोत्सव देखने आने वाले लोगों के लिए दोपहिया ,चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग आयकर भवन, सेंट पॉल स्कूल ,आगरा नगर निगम और सूरसदन, संजय टॉकीज ,जीएसटी कार्यालय परिसर, सेंट पीटर्स कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा VIP VVIP पास धारकों के लिए होटल पीएल पैलेस से आहार रेस्टोरेंट के पास आयकर भवन में पार्किंग स्थल बनाया गया है। जनक महोत्सव के दौरान चार दिनों तक आगरा के संजय प्लेस में सभी प्रकार के वाहन जिसमें दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेंगे।

ALSO READ – CG TBE NEWS OPINION POLL 2023: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की पसंद कौन? सर्वे में जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

All School closed : दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश, जानिए वजह…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles