ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विपक्षी पार्टी के पैसे की लड़ाई में कार्यकर्ता अपना तन-मन-धन लगाने को तैयार – विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़)। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है, आज इसी कड़ी में संत रविदास वार्ड क्र.70 एवं माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज के बैठक में कार्यकर्ताओं ने आपस में सहयोग कर चुनाव हेतु विकास उपाध्याय को राशि भेंट की। कार्यकर्ताओं ने भावुक होकर कहा कि 15 साल के मंत्री से लड़ाई में हमारी भी छोटी सी योगदान स्वीकार करें, ताकि चुनाव लड़ने में आपको कुछ सहायता मिल सके, कार्यकर्ताओं को मालूम है कि विकास उपाध्याय की स्थिति और परिस्थिति क्या है? इसलिए आपस में सहयोग कर राशि देने का निर्णय लिया, क्योंकि पैसे के दम पर विपक्षी पार्टी बहुत मजबूत है।

उनके इस छोटे से योगदान से विकास उपाध्याय को कुछ मदद मिलेगी यह सोचकर उन्होंने यह निर्णय लिया। आज इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है।

ALSO READ- बच्चों की बल्ले बल्ले! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 12 दिन की छुट्टी, School holiday… 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सहित महिलाओं के उत्थान के लिए हर वो कार्य पिछले 05 सालों में किये हैं, जिसकी मांग जनता के बीच से आती रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में कहा गया था कि सरकार बनने के पश्चात् गरीबों को उनके मकान का हक पट्टा दिया जाएगा और उस पर अमल करते हुए पट्टा वितरण किया गया। इस पट्टे का लाभ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी लिया, लेकिन आम जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, पट्टा को अवैध घोषित कर रहे हैं, जनता को भड़का रहे हैं।

ALSO READ- DA बढ़ोतरी का ऐलान: 7th pay commission… केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा DA तो खाते में आएंगे ₹9104, DA में बढ़ोतरी 

मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से अपील करता हूँ कि अगर यह पट्टा अवैध है तो कृपया करके पट्टा को संबंधित नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर वापस कर दें। विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है।

विपक्षी पार्टी के पैसे की लड़ाई में कार्यकर्ता अपना तन-मन-धन लगाने को तैयार – विकास उपाध्याय

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles