ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्य

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव को कोटा ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा, नोएडा पुलिस से बात करने के बाद छोड़ा

Elvish Yadav Case : इन दिनों देशभर में सुर्खियों में आए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया गया. इसके बाद राजस्थान पुलिस ने नोएडा पुलिस को भी सूचित कर दिया था. वहीं डीजीपी उमेश मिश्रा के मुताबिक एल्विश को कोटा ग्रामीण पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पुलिस ने उनके मुदकमे में वांटेड होने से इंकार करते हुए यादव को छोड़ दिया.

दरअसल, एल्विश यादव पर रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है. उनपर इल्जाम है कि वे नशे के लिए सांप और सांपों के जहर की स्मगलिंग करते हैं. इस मामले में उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 के थाने में शिकायत दर्ज की गई है और 5 दूसरे लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

ALSO READ- CG VIDHANSABHA ELECTION 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी

वहीं राजस्थान के कोटा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रुकवाया जिसमें एल्विश यादव के होने की जानकारी मिली. इसके बाद कोटा ग्रामीण पुलिस ने नोएडा पुलिस को भी एल्विश के हिरासत में लिए जाने की सूचना दी. वहीं पुलिस ने एल्विश के मुदकमे में वांटेड होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद एल्विश यादव को छोड़ा गया.

बता दें कि सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों से खुद को अलग किया था. उन्होंने इसे किसी की साजिश बताया है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. सोशल मीडियो पर फैंस एल्विश के साथ होने और उनके बेकसूर होने की दुहाई देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं.

ALSO READ-हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 5 राज्यों की 9 लड़कियों को किया रेस्क्यू…

Elvish Yadav Case: एल्विश यादव को कोटा ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा, नोएडा पुलिस से बात करने के बाद छोड़ा

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles