CG Assembly Election 2023 Phase 1 Voting Live: Chhattisgarh में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 70.87% हुई वोटिंग, सबसे कम बीजापुर में वोटिंग…

CG Assembly Election 2023 Phase 1 Voting Live : Chhattisgarh (CG) Assembly Election 2023 Phase 1 Voting News Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। मतदान केंद्र के परिसर में मौजूद लोग अब भी मतदान कर सकेंगे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हुआ। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव से संबंधित हर अपडेट यहां पढ़ें…
ALSO READ- CG VIDHANSABHA ELECTION 2023: पाटन से चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय बघेल.. वापिस लिया नामांकन.. CM बघेल समेत अब इतने उम्मीदवार रह गए बाकी
जानें शाम पांच बजे तक किस जिले में सबसे अधिक हुआ मतदान
CG Assembly Election 2023 Phase 1 Voting Live : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में हुआ, यहां 76.31% लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान प्रतिशत बीजापुर जिले का रहा। यहां 40.98% मतदाताओं ने मतदान किया।
ALSO READ- BIG ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का हुआ एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगो के घायल होने की खबर…
जानें किस जिले में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अगर जिलावार मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो तीन बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में हुई, यहां 73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अलावा सबसे कम मतदान तीन बजे तक बीजापुर जिले में हुआ। यहां करीब 30 फीसदी मतदाताओं ने ही मतदान किया।
बीजापुर में ग्रामीणों ने कहा वोट डालेंगे लेकिन स्याही नहीं लगवाएंगे
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के संवेदनशील गांव चिहका पोलिंग बूथ पर मतदान करने आये ग्रामीण वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे। अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लॉक के चिह्का गांव का यह मामला है। यहां नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण ऐसा कर रहे है, हालांकि उनसे बातचीत का प्रयास किया गया पर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरा मामला चिह्का पोलिंग बूथ का है, जहां नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरुनी इलाके में ग्रामीण अपने-अपने साधनों से पहुंच रहे, यहां तक की सात से आठ किमी पैदल चलकर भी वोट डालने आ रहे। इन्ही में एक बुजुर्ग भी शामिल रहे जो अपनी बहू और बेटी को साथ लेकर पहुंचे, वो भी बिना नक्सलियों से डरे।
ALSO READ-हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने 5 राज्यों की 9 लड़कियों को किया रेस्क्यू…
बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
- बस्तर 56.28%
- जगदलपुर 60.75%
- चित्रकोट 58.02%
कबीरधाम जिले की दो सीटों का मतदान का प्रतिशत दोपहर तीन बजे तक
- पंडरिया 60.40 प्रतिशत
- कवर्धा 63.03 प्रतिशत
राजनांदगांव में मतदान का प्रतिशत
राजनांदगांव जिले में दोपहर 3 बजे तक 63.18 प्रतिशत हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में लगातार जारी है।
10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए।
कांकेर में भी पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न
कांकेर में पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। यहां सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद लोग ही अब कर सकेंगे मतदान। मतदान का अंतिम वोट प्रतिशत कुछ समय बाद जारी होगा।
CG Assembly Election 2023 Phase 1 Voting Live : Chhattisgarh में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 70.87% हुई वोटिंग, सबसे कम बीजापुर में वोटिंग…



















