ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराजनीतिराज्य

Mahadev App Case News: महादेव App मामले में रायपुर SSP और कवर्धा SP Abhishek Pallav से ED ने की पूछताछ.. एक इंस्पेक्टर को भी भेजा नोटिस

Mahadev App Case News: रायपुर : प्रदेश के सियासत में सुर्खियां बटोरने वाले महादेव सट्टा एप्प मामले में आज भी बड़ा अपडेट आया है। प्रवर्तन निर्देशालय ने आज रायपुर के एसएसपी और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक दोनों से पूछताछ की है। यह पूछताछ ईडी के दफ्तर में हुई।

ALSO READ- बाल-बाल बचे CM भूपेश बघेल, BIG ब्रेकिंग- हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक 

गौरतलब है कि महादेव ऐप के कथित संचालक शुभम सोनी के वायरल वीडियो में कई अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद ईडी ने दो आईपीएस (IPS) समेत 1 इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। इसी सिलसिले में यह पूछताछ की गई है। यह नोटिस पीएमएलए 50 के तहत जारी किया गया है।

इनमे रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी प्रशांत अग्रवाल (SSP Prashant Aggarwal) और कवर्धा के मौजूदा एसपी अभिषेक पल्लव (SP Abhishek Pallav) का नाम शामिल है। बताया गया है कि एसपी अभिषेक पल्लव से ईडी ने घंटो तक इस मामले में पूछताछ भी की है।

ALSO READ- BRIJMOHAN AGRAWAL ATTACK VIDEO: बृजमोहन अग्रवाल पर हमले का VIDEO आया सामने, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल बोले- प्रचार के दौरान मुझ पर हमला किया…

Mahadev App Case News: महादेव App मामले में रायपुर SSP और कवर्धा SP Abhishek Pallav से ED ने की पूछताछ.. एक इंस्पेक्टर को भी भेजा नोटिस

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles