ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ मंत्री गुरु रुद्र कुमार का बड़ा बयान:- बोले-‘मेरे परिवार के ऊपर जान का खतरा’

रायपुर। बेमेतरा में 8 नवंबर की रात्रि करीबन 09.45 बजे राज्य के पीएचई मंत्री व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव हो गया था। इस हमले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। जिसके बाद मंत्री गुरु रुद्रकुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

ALSO READ- BRIJMOHAN AGRAWAL ATTACK VIDEO: बृजमोहन अग्रवाल पर हमले का VIDEO आया सामने, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल बोले- प्रचार के दौरान मुझ पर हमला किया…

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के ऊपर जान का खतरा है। मेरी मां,पत्नी और बहन पर भी हमला हो सकता है। कुछ हुआ तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। आपको बता दें कि नवागढ़ थाने से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर की रात को गुरु रुद्र कुमार ग्राम झाल से नवागढ़ वापस आ रहे थे।

ALSO READ- बाल-बाल बचे CM भूपेश बघेल, BIG ब्रेकिंग- हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक 

इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गुरु रुद्रकुमार के काफिले पर पथराव किया गया। इसे लेकर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 336, 427, 34 कायम कर विवेचना में लिया गया।

छत्तीसगढ़ मंत्री गुरु रुद्र कुमार का बड़ा बयान:- बोले-‘मेरे परिवार के ऊपर जान का खतरा’

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles