ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो: उमड़ा महिलाओ का हुजुम, गृह लक्ष्मी योजना के लिए जताया आभार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, विकास उपाध्याय थे मौजूद

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रिंयका गांधी मंगलवार को राजधानी रायपुर में रोड शो किया। उनका काफिला राजीव गांधी चौक से निकला जो तेलघानी नाका में जाकर समाप्त हुआ। प्रियंका गांधी के रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज साथ गाड़ी में मौजूद थे। विकास उपाध्याय काफिले में आमापारा चौक से हजारो कार्यकताओं के साथ शामिल हुए और अंत तक मौजूद रहें। रोड शो में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। सड़को पर दोनो ओर लोगो का हुजुम मौजूद था। जिन्होंने उनका अभिवादन किया और गृह लक्ष्मी योजना के लिए आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से हमें आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी।

ALSO READ- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: दीपावली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान

कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में गृह लक्ष्मी योजना के तहत सरकार बनने के तुरंत बाद महिलाओं को सम्मान स्वरूप राशि प्रदान कर रही है। सरकार बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 15 हजार रूपये तुरंत महिलाओ के खाते में पहूॅंच जायेगे।

विकास उपाध्याय ने जनवंदन यात्रा के तहत मंगलवार को कोटा टीचर्स कॉलोनी, सांईनाथ कॉलोनी, मारूति लाईफ स्टाईल गये यहां बड़ी संख्या में रहवासियों से मुलाकात हुई व उन्होने सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा उपाध्याय ने ईदगाह भाठा में मुस्लिम समाज, शीतला कॉलोनी मुर्रा भट्टी, एकता नगर, सेक्टर 3 गुढ़ियारी में विभिन्न समाज के लोगो की बैठक ली।

ALSO READ- T S SINGHDEO STATEMENT : बस्तर में कांग्रेस जीतेगी 20 में 16 सीट, CM फेस को लेकर टीएस सिंहदेव ने कही ये बात

रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो: उमड़ा महिलाओ का हुजुम, गृह लक्ष्मी योजना के लिए जताया आभार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, विकास उपाध्याय थे मौजूद

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles