ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CM भूपेश बघेल का रोड शो, विधायक देवेंद्र यादव के लिए खुर्सीपार में किए प्रचार…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को एक के बाद एक रोड शो कर रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को आखिरी चरण का चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही आज से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने के पहले सीएम भूपेश बघेल भिलाई पहुंचे। यहाँ वे भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव को जीताने के लिए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जम कर धुआंधार रोड शो कर चुनाव प्रचार किया और जनता से भी अपील की कि वे भिलाई के युवा हृदय सम्राट, सब के प्रिय, सरल,सहज, विनम्र, ईमानदार विधायक श्री यादव को फिर से विधायक बनाएं।

ALSO READ- RAIPUR BREAKING: थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, पोस्टर फाड़ते मुर्गा, दारू, बाटते दिखे कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में किए। जहां उनका काफिला छावनी चौक, केनाल रोड चौक, गौतम नगर शिवालय, बापु नगर गुरुद्वारा, पीपल पेड स्कूल, श्री राम चौक, ओम लॉज चौक, सुभाष चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, असरफी चौक से होकर गुजरा। सीएम भूपेश के रोड शो के दौरान उनके साथ विधायक श्री यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

ALSO READ- 36 यात्रियों की मौत: BIG ब्रेकिंग- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 36 लोगों की मौके पर ही मौत, PM ने जताया शोक

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र यादव की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था जब खुर्सीपार और छावनी के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझते थे। यहां के लोगों के पास ना सड़क थी ना बिजली था, ना शुद्ध पानी था। लोगों को शुद्ध पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार इस क्षेत्र में काम करते रहे, लोगों से मिलते रहे,उनकी समस्याओं को जानकर उनका निदान करते रहे और आज पूरी क्षेत्र की छवि ही बदल गई है

ALSO READ- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: दीपावली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान

भिलाई के मतदाताओं से सीएम भूपेश बघेल ने अपील की कि वे सोच समझकर कांग्रेस को ही वोट करें। क्योंकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तो महिलाओं को 470 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और हर महिला को 15000 शासन की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग देकर रोजगार की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी मीडियम बना दिया जाएगा

CM भूपेश बघेल का रोड शो, विधायक देवेंद्र यादव के लिए खुर्सीपार में किए प्रचार…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles