LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CM Bhupesh Baghel Submitted Resignation: CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बोले – ‘हार की समीक्षा करेंगे..’

CM Bhupesh Baghel Submitted Resignation : रायपुर। इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर मतगणना पूरे हो गए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधऱ पाटन में चुनाव जीत हालिस हो गई लेकिन छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार के बाद CM भूपेश बघेल ने अब अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने के बाद CM भूपेश बघेल ने कहा, कि वे हार की समीक्षा करेंगे। हमनें 5 साल छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की। जो जनादेश हमें मिला है उसे स्वीकार करेंगे। वहीं, सीएम बघेल ने भाजपा को जीत की बधाई भी दी।

ALSO READ- Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: भूपेश कैबिनेट की बड़ी हार … मंत्रियों को मिली कारारी हार, सिर्फ तीन मंत्रियों को​ मिली जीत

CM Bhupesh Baghel Submitted Resignation: बता दें कि इस वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुए। पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुए। वहीं विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत और वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था।

ALSO READ– CG Election Results List: CG कांग्रेस को बड़ा झटका , देखिये सभी विधानसभा के हार जीत की सूची…..

वहीं बीते पंचवर्षीय 2018 की बात करें तो उस वक्त भी छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव दो चरणों में हुआ था। विधानसभा के कुल 90 सीटों में से पहले चरण का चुनाव 18 सीटों के लिए 12 नवंबर 2018 को हुआ था और और दूसरा चुनाव 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुआ था। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को 68 सीटें जीतकर भारी जीत मिली। बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस को सत्ता में जगह मिली। वहीं भाजपा की बात करें तो 15 साल बाद भाजपा को करारा हार का सामना करना पड़ा था।

ALSO READ– BIG BREAKING : TS सिंहदेव को बड़ा झटका: डिप्टी सीएम 122 वोटों से हारे…

CM Bhupesh Baghel Submitted Resignation : CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बोले – ‘हार की समीक्षा करेंगे..’

Related Articles