LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR BREAKING: खेत में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, पुलिस जांच में जुटी, मचा हड़कंप

रायपुर, 6 दिसंबर । अभनपुर थानांतर्गत धनश्री विहार के पास बुधवार को एक खेत में प्रेमी जोड़ी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार आज दोपहर अभनपुर के धनश्री विहार के पास एक खेत में युवक युवती की लाश ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ALSO READRAIPUR BREAKING: राजधानी में अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकान, जानें रायपुर कलेक्टर ने और किन चीजों पर दिए निर्देश

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम कुंती यादव और मृतक का नाम सागर वर्मा है। दोनों राजिम थाना क्षेत्र के तरीघाट गांव के रहने वाले हैं। राजिम थाने में 17 मई 2023 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ALSO READ- Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: भूपेश कैबिनेट की बड़ी हार … मंत्रियों को मिली कारारी हार, सिर्फ तीन मंत्रियों को​ मिली जीत

उनके आने के बाद ही पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति पता चलेगी।

ALSO READ- RAIPUR ब्रेकिंग: रायपुर में चला बुलडोजर, राजधानी में सख्त हुआ प्रशासन, इन इलाकों पर की जा रही कार्रवाई 

RAIPUR BREAKING: खेत में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, पुलिस जांच में जुटी, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles