ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग

एशिया का सबसे बड़ा प्लांट BSP स्टील प्लांट में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस दौरान प्लांट में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए। आग की सूचना बीएसपी फायर ब्रिगेड को दी गई और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, Bhilai Steel Plant के रॉ मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर ऑयल का लीकेज हो रहा था। किसी भी कर्मचारी ने लीकेज ऑयल पर ध्यान नहीं दिया और आज सुबह उस स्थान पर वेल्डिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लगाने की संभावना जताई जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर बीएसपी के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही, प्रबंधन के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस घटना से काफी नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP