LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, ऑन द स्पॉट युवक की मौत, दूसरा गंभीर

CG ACCIDENT NEWS जसपुर। जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। तेज गति से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। युवक को घायल होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह बगीचा थाना क्षेत्र का मामला है।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी !.. 36 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान का दाम, मंत्री चौबे का बड़ा बयान

जानकारी के अनुसार, कांसाबेल-बगीचा मुख्य मार्ग फुलड़ी मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई। जिससे बोलेरो खेत में जा गिरी और तीन बार पलटी खाई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को आसपास के लोगों ने तुरंत बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।

ALSO READ- रायपुर की AIR HOSTESS का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

बोलेरो पर दो व्यक्ति सवार थे। बोलेरो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को बगीचा अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं बगीचा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत का पता अभी नहीं लगा है।

ALSO READ- CONGRESS CANDIDATES FINAL LIST: CG कांग्रेस के प्रत्याशी तय, मंत्री चौबे ने बताया कब जारी होगी सूची… अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम…

CG ACCIDENT NEWS
CG ACCIDENT NEWS

CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, ऑन द स्पॉट युवक की मौत, दूसरा गंभीर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles