LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

School Bus Accident: स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत: 22 घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर, ईद के छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय…

School Bus Accident, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहां गुरुवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इनमें से 6 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया, लेकिन 5 बच्चों की तब तक मौत हो चुकी थी. इन 6 बच्चों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर रखा गया. हालांकि, कुछ देर बाद 6वें बच्चे ने भी दम तोड़ दिया.

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

पुलिस के मुताबिक हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है. हादसे का शिकार होने वाली बस एक निजी स्कूल की है. हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं. हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच, क्या नशे में था ड्राइवर?

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे. स्थानीय लोगों का दावा है कि बस चालक नशे की हालत में था. कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

ALSO READ- CG-फांसी के फंदे पर झूलते मिली महिला Doctor…. एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर से परेशान थी लेडी डाक्टर, तंग आकर दी थी जान, boyfriend गिरफ्तार 

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस चालक शराब के नशे में था. वहीं स्कूल बस का फिटनेस प्रमाणपत्र 2018 में समाप्त हो गया था.

स्कूल बस में सवार थे 35 से 40 बच्चे

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस उन्हांनी गांव के पास पलटी है. यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी. बताया जा रहा है कि आज सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था और बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी.

एक बच्चे ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जो अस्पताल पहुंचने के बाद वेंटिलेटर पर था. बाद में इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया और मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 6 हो गई.

सामने आया Video, बस के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद बच्चों को रेस्क्यू करते स्थानीय लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ चुके हैं. आसपास खून से लथपथ बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा जा रहा है.

School Bus Accident: स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत: 22 घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर, ईद के छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles