11 की मौत, कई घायल… भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर

11 की मौत, कई घायल… भीषण सड़क हादसा : भरतपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में भी 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर, नदबई, हलैना और वैर थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना सुबह 5:30 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास हुई है। हादसे के बाद स्थान पर शोर मच गया। मरने वालों में छह महिलाएं हैं और पांच पुरुष हैं। मृतकों को भावनगर (गुजरात) से बताया गया है।
ALSO READ- IPHONE 15 SERIES LAUNCH: IPHONE 15 दो लाख का, जानिए APPLE WATCH समेत नए लॉन्च हुए 7 प्रोडक्ट्स की PRICE और FEATURES
खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी बस
पुलिस के अनुसार बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी और किनारे खड़े लोागों को कुचलते निकल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
ALSO READ- ब्रेकिंग: इस बड़े नेता के ठिकानों पर IT के छापे, मचा हड़कंप… अल जौहर ट्रस्ट कागजात खंगाल रही कई टीमें, कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे…
सड़क पर बिखरे शव, हाइवे पर लगा रहा जाम
हादसे के बाद शव हाइवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
#WATCH | Rajasthan | 11 people killed and 12 injured when a trailer vehicle rammed into a bus on Jaipur-Agra Highway near Hantra in Bharatpur District, confirms SP Bharatpur, Mridul Kachawa. The passengers on the bus were going from Bhavnagar in Gujarat to Mathura in Uttar… pic.twitter.com/1nYUkj3J9z
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 13, 2023
बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक पहुंची। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े चले आए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर नदबई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों और मृतकों को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिली है कि गुजरात के भावनगर से प्राइवेट बस में सवार होकर यात्री मथुरा वृंदावन के दर्शन करने के लिए आ रहे थे कि हंतरा पुल के पास इनकी बस खराब हो गई। बस खराब होने के बाद कुछ यात्री बस के नीचे उतर कर खड़े हो गए और कुछ यात्री बस में ही बैठे थे। इतने में ही तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बस में टक्कर मार दी।
ALSO READ- CG PRO Transfer BREAKING: जनसम्पर्क विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले.. बड़े पैमाने पर प्रमोशन, 14 अफसर इधर से उधर, देखें पूरी List..
11 की मौत, कई घायल… भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर



















