LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

HC Notice to Kareena Kapoor: करीन कपूर खान को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

HC Notice to Kareena Kapoor जबलपुर। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान की परेशानियां बढ़ गई हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने करीना कपूर खान को नोटिस जारी किया है और उनकी किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल रखने के मामले में जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि बाइबिल ईसाई समाज की पवित्र पुस्तक है और करीना ने अपनी पुस्तक का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल रखकर धार्मिक मान्यताओं के साथ खिलवाड़ किया है।

>>> COUPLE ROMANCE VIDEO: छत्तीसगढ़ में चलती बाइक में कपल का रोमांस VIDEO, SP ने कार से दौड़ाकर COUPLE को पकड़ा, फिर जो हुआ

करीना कपूर को हाईकोर्ट का नोटिस दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने गर्भावस्था के अनुभवों को साझा करने के लिए वर्ष 2022 में एक किताब लिखी थी, जिसे उन्होंने प्रेग्नेंसी बाइबल नाम दिया था। आरोप है कि अपनी किताब को बेस्ट सेलर बनाने और मुनाफा कमाने के लिए करीना कपूर खान ने ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल का अपमान किया है।

HC Notice to Kareena Kapoor जबलपुर के क्रिस्टोफर एंथनी नाम के एक वकील ने इस मामले में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें करीना की पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने और करीना कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने करीना कपूर खान और उनकी किताब के प्रकाशकों को नोटिस जारी किया है और उनका जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को तय की है।

>>सिर्फ ₹1 में ख़रीदे 24 कैरेट सोना, जानिए कहां और कैसे

HC Notice to Kareena Kapoor: करीन कपूर खान को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles