ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

LokSabha Election 2024 Dates Live: लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का एलान, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, देशभर में आचार संहिता लागू, जानें किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी..

LokSabha Election 2024 Dates Live : लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होगी।

ALSO READ- 7TH PAY COMMISSION: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता में हुई 4% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 Dates Live update: भारत निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान करेगा। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है। शनिवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे।

ALSO READ- RATION CARD RENEWAL DATE: राशनकार्ड नवीनीकरण की आखरी तारीख, अब इस दिन तक आवेदन कर सकेंगे हितग्राही

Lok Sabha Chunav को लेकर कांग्रेस ने बुलाई बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र को अंतिम रूप देने और चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी।

Lok Sabha election schedule चुनाव आयोग थोड़ी देर में करेगा चुनाव की तारीखों का एलान

भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

Lok Sabha Election 2024 पर क्या बोले अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि हम चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे।

LokSabha Election 2024 Dates Live: लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का एलान, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव, देशभर में आचार संहिता लागू, जानें किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी..

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles