LOVE-DHOKA और बदला… सरकारी नौकरी मिलते ही BF से किया ब्रेकअप, BF ने प्रेमिका को दी ऐसी दर्दनाक सजा…
LOVE-DHOKA और बदला… गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। राजिम के बासीन में दिन दहाड़े तलवार नुमा हथियार से स्वास्थ्य कर्मी युवती की हत्या कर दी गई है। वारदात फिंगेश्वर थाना के ग्राम बासीन में हुई है। युवती की पहचान आराधना साहू रायपुर की रूप में हुई है, जो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेल्थ वेलनेश सेंटर सिर्रिकला में पदस्त थी। घटना के बाद भागते हुए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया आरोपी का नाम श्याम साहू नवापारा राजिम बताया गया।
ALSO READ- : मौत का VIDEO: ब्रेकिंग — राजधानी के City Center मॉल में दूसरे माले से गिरा 1 साल का मासूम, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
बताया जा रहा है युवक-युवती दोनों स्कूटी से कही जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बासीन में एक ग्रामीण के घर घुस गई, जहां युवक ने तलवार नुमा हथियार से युवती की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है आरोपी आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ALSO READ- : Raipur ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे के बाद कार हुई लॉक, मचा हड़कंप
Rajim Murder Case: मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवती दूसरे से बात करती थी। यह आरोपी को नागवार गुजरा तब आरोपी नयापारा से आया, युवती से विवाद किया फिर हत्या कर दी। जिस तरह दिन दहाड़े हत्या हुई है इससे यही लग रहा है आरोपी ने युवती की हत्या की साजिश पहले से ही कर ली थी। फिलहाल, आरोपी फिंगेश्वर पुलिस के गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है ।
LOVE-DHOKA और बदला… सरकारी नौकरी मिलते ही BF से किया ब्रेकअप, BF ने प्रेमिका को दी ऐसी दर्दनाक सजा…









