LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur में भीषण आग: गुढियारी स्थित CSEB के यार्ड में लगी भीषण आग… राजधानी के हर कोने से देखा जा सकती है आग की लपटे

रायपुर में भीषण आग…रायपुर ब्रेकिंग, भारत माता चौक के पास भीषण आग..,बिजली विभाग के सब डीवीजन दफ्तर में भीषण आग..,बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफ़ॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग..

रायपुर। राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई। खबरों के अनुसार करीब गोदाम में रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिससे बिजली विभाग कार्यालय में लगी आग से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

Free Laptop Yojana Apply Form 2024: सभी छात्र को Free में मिलेगा Laptop, जान जानकारी ?पू री योग्यता, जान आपको कैसे Free Laptop मिलेगा

देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इधर, स्‍थानीय लोगों ने भयानक आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

Pandit Pradeep Mishra: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हुए लहूलुहान,सिर में लगी गंभीर चोट, सभी कथा हुई कैंसल..

इधर, भीषण आग से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। बिजली विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है। वहीं पुलिस ने आग की वजह से भारत माता चौक स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से जाने वाले सभी रास्‍तों को ब्‍लाक कर दिया है।

बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से आग की लपटों से घिरे बिजली गोदाम को देख कर खौफ में हैं। बिजली विभाग के गोदाम में लगी आग को बुझाने में लगे दमकल कर्मी जुटे हुए हैं। इस भीषण आग में बड़े पैमाने पर नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

ALSO READ- kawasi Lakhma cock fighting video viral: बाजार में मुर्गा लड़ाते नजर आए विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा, जमकर वायरल हो रहा video

 


रायपुर में भीषण आग… गुढियारी स्थित CSEB के यार्ड में लगी भीषण आग… राजधानी के हर कोने से देखा जा सकती है आग की लपटे

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles