ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रायपुर में शाह-नड्‌डा ने ली 7 घंटे बैठक: ‍‍‍BJP का 69 सीटों पर मंथन, नाम तय…. भाजपा अध्यक्ष संग एक गाड़ी में निकले गृहमंत्री

रायपुर में शाह-नड्‌डा ने ली 7 घंटे बैठक : रायपुर में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक रात करीब 9 बजे तक चली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ शाह ने पार्टी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली। 69 सीटों पर मंथन के बाद नाम तय ​कर लिए गए। इसके बाद शाह और नड्‌डा एक गाड़ी में बैठकर निकल गए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी होगी।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, BIG ब्रेकिंग – CM बघेल ने किया लोकार्पण 

पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से हुई इस बैठक में शाह ने प्रदेश के नेताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर सवाल किए। पूछा कि, 90 सीटों पर जीत कैसे हासिल करेंगे, इसे बताइए? प्रदेश अध्यक्ष साव ने दैनिक भास्कर डिजिटल को बताया कि, परिवर्तन यात्रा से लेकर अलग-अलग चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बैठक में जानकारी दी गई।

चुनावी रणनीति को लेकर बैठक में हुई चर्चा

साव ने बताया कि बैठक में सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी किस तरह से चुनावी काम करेगी इसे लेकर भी बातचीत हुई है। टिकट को लेकर किए गए सवाल पर साव ने कहा कि बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस बैठक में पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल हुए थे।

ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट… 

पीएम मोदी की सभाओं को लेकर हुई समीक्षा

30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को बस्तर में होने वाली नरेंद्र मोदी की सभाओं को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में बड़ी भीड़ जुटाना। बिलासपुर और बस्तर संभाग की सीटों पर व्यापक असर पड़ सके इसे लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व सीएम रमन सिंह भी शामिल थे।

रायपुर में शाह-नड्‌डा ने ली 7 घंटे बैठक : ‍‍‍BJP का 69 सीटों पर मंथन, नाम तय…. भाजपा अध्यक्ष संग एक गाड़ी में निकले गृहमंत्री

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles