देशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना का Form कब से भरा जाएगा? ये हैं नियम और शर्तें.. पढ़िए

Mahtari Vandan Yojana रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार की सबसे अहम Mahtari Vandan Yojana को मंजूरी मिल चुकी है। यह वही योजना है, जिसका राज्य की महिलाओं का काफी इंतजार रहा है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना पर मुहर लग चुकी है। इस योजना से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि मिलने वाली है। राज्य सरकार ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है।

जैसा कि चुनाव के समय बीजेपी ने ऐलान किया था, इस योजना के तहत हर साल महिलाओं के खाते में 12,000 रुपए मिलेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में प्रति माह 1,000 रुपए यानी 12,000 रुपए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाएंगे।

इस योजना की पहली किस्त का पैसा सरकार अगले महीने से महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। चलिए बताते हैं इस योजना से कैसे जुड़ा जा सकता है? क्या-क्या महत्वपूर्ण दस्तावेज इसके लिए लगेंगे? पात्रता कैसे तय की जाएगी?

कैसे करना होगा आवेदन?

महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा जमा करना होगा। इस योजना का लाभ देने के लिए सरकार जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। ऑनलाइन प्रक्रिया में महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा।

वहीं, ऑफलाइन प्रक्रिया में महिलाएं आवेदन फॉर्म महतारी वंदना योजना से संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर सकेंगी। इस योजना में आवेदन के लिए सरकार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालयों को खोलने वाली है।

सिर्फ यही महिलाएं होंगी पात्र Mahtari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता होना बेहद जरूरी है। महतारी वंदन योजना में केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला ही आवेदन कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए।

विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। बताया जा रहा है कि इस योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए एवं सालाना आय 5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।

दस्तावेजों की जांच भी होगी Mahtari Vandan Yojana

जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ उठाना है, उनके लिए दस्तावेज भी निर्धारित किए गए हैं। आवेदन जमा करने हेतु सभी जरूरी दस्तावेज होना चाहिए। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों लगेंगे। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, विवाह प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज। Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना का Form कब से भरा जाएगा? ये हैं नियम और शर्तें.. पढ़िए

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP