ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्यसरकारी खबर

PM SHRI YOJANA: छत्तीसगढ़ में PM SHRI YOJANA का शुभारंभ 19 फरवरी को…

  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता
  • राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

रायपुर, 19 फरवरी 2024 / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना (PM SHRI YOJANA) का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना (PM SHRI YOJANA) में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारत में “प्रधानमंत्री योजना” कई हैं। कुछ मुख्य योजनाओं में से कुछ निम्नलिखित हैं:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): यह योजना गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए आवास के लिए सहायता प्रदान करती है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और गरीबी के क्षेत्रों में आवास की व्यवस्था करना है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY): यह योजना भारतीय युवाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): यह योजना भारतीय नागरिकों को जीवन ज्योति बीमा की सुविधा प्रदान करती है, जिससे उनके परिवार को अनुपातित धन राशि प्राप्त हो सकती है जब वह अकस्मात मौत का शिकार होते हैं।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY): यह योजना किसानों को फसल उपज की हानि के खिलाफ बीमा प्रदान करती है। यह किसानों को विपदों से नुकसान की स्थिति में सहायता प्रदान करती है।

यह केवल कुछ उदाहरण हैं, और इसके अलावा भी कई अन्य योजनाएँ हैं जो भारतीय सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

PM SHRI YOJANA: छत्तीसगढ़ में PM SHRI YOJANA का शुभारंभ 19 फरवरी को…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles