नौकरी और कर्मचारीदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Latest Bank Jobs Vacancy: कई बैंको में एक साथ मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

  • Latest Bank Jobs Vacancy : UCO Bank, Bank of Baroda and IDBI Bank में मैनेजर-रिस्क मैनेजमेंट, फायर ऑफिसर, मैनैजर लॉ, सीनियर मैनेजर और स्पेशलिस्ट कैडर जैसे कई पदों पर भर्तियां होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं.

Latest Bank Jobs Vacancy : नई दिल्लीः देश में एक साथ कई बैंकों में नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बैंकों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये सुनहरा अवसर है. भर्ती यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक में होने जा रही है. इस भर्ती के तहत इन बैंकों में मैनेजर-रिस्क मैनेजमेंट, फायर ऑफिसर, मैनैजर लॉ, सीनियर मैनेजर और स्पेशलिस्ट कैडर जैसे कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

यूको बैंक में भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2023 है. बैंक ऑफ बरौदा भर्ती परीक्षा आवेदन के लिए आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2023 है. वहीं आईडीबीआई बैंक में भर्ती परीक्षा आवेदन के लिए आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2023 है.

कुल पदों की संख्या

यूको बैंक भर्ती परीक्षा के तहत, मैनेजर-रिस्क मैनेजमेंट, फायर ऑफिसर, मैनेजर लॉ सहित दूसरे पदों को मिलाकर कुल 142 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.यूको बैंक भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता सहित तमाम अहम जानकारी के लिए दिए गए ऑफिशियल पीडीएफ फाइल को पढ़ें.

Recruitment_notice+inviting+application+for+post+of+manager+risk+management

बैंक ऑफ बरौदा भर्ती परीक्षा के तहत, सीनियर मैनेजर के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी. बैंक ऑफ बरौदा भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता सहित तमाम अहम जानकारी के लिए दिए गए ऑफिशियल पीडीएफ फाइल को पढ़ें.

detailed-advertisement-senior-manager-

वहीं आईडीबीआई बैंक भर्ती परीक्षा के तहत, स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 86 पदों पर भर्ती की जाएगी. आईडीबीआई बैंक भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता सहित तमाम अहम जानकारी के लिए दिए गए ऑफिशियल पीडीएफ फाइल को पढ़ें.

Detailed-Advt-Specialist-Officer-Spl-

आवेदन शु्ल्क

यूको बैंक में होने वाली भर्ती परीक्षा आवेदन के लिए जनरल, इडब्ल्यूएस,ओबीसी उम्मीदवारों के कुल 800 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को भुगतान नहीं करना पड़ेगा. आवेदन करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.  direct link

बैंक ऑफ बरौदा भर्ती परीक्षा आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को कुल 600 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कुल 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. आवेदन करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. direct link

आईडीबीआई बैंक भर्ती परीक्षा के लिए जनरल, इडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को कुल 1000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों को कुल 200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. आवेदन करने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. direct link

से करें आवेदन

  • सबसे पहले सभी बैंको की अलग-अलग ऑफिशियल लिंक पर जाएं.
  • वहां  मौजूद भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां मांगी जाने वाली जरूरी जानकारी को भरें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.

Latest Bank Jobs Vacancy : कई बैंको में एक साथ मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP